Wednesday, December 18, 2013

महाभारत का युद्ध इतिहास के पन्नों पर अपनी एक छाप छोड़ चुका है। इस युद्ध में बहुत सारे योद्धाओं ने भाग लिया था लेकिन फिर भी महाभारत की यह कहानी कुछ ही योद्धाओं के इर्द-गिर्द घूमती रही। महाभारत का युद्ध कुरूक्षेत्र में हुआ था और 18 दिन तक चला था। यह युद्ध सत्यऔर असत्य के बीच माना जाता है जिसमें सत्य की विजय हुई थी। यह युद्ध 100 कौरवों और 5 पांडवों के बीच हुआ था।


भीष्म पितामह

भीष्ण पितामह महाभारत के युद्ध में एक सुपर हीरो की भूमिका में दिखे। अर्जुन ने भीष्म पितामह के शरीर के बाणों से छलनी कर दिया था लेकिन फिर भी भीष्म पितामह ने कई दिनों तक बाणों की शैय्या पर पड़े-पड़े ही अपने प्राणों को वश में कर रखा था। भीष्म पितामह ने ब्रह्मचर्य का पालन किया था।



कर्ण

महाभारत के युद्ध का एक और पात्र था जिसका नाम था कर्ण। दुर्योधन का प्रिय मित्र और पांडवों का भाई। पांडवों का भाई इस तरह से क्योंकि कर्ण का जन्म कुंती को कोख से हुआ था जब वह कौमार्यावस्था में थीं। कर्ण महाभारत के युद्ध का एक ऐसा हीरो था जिसने एक विलेन का साथ दिया था।




कृष्ण

भगवान कृष्ण की रासलीला के बारे में सभी ने सुना ही है लेकिन उनकी पॉलीटिक्स महाभारत के युद्ध में देखने को मिली। महाभारत के युद्ध में कृष्ण ने एक सधे हुए पॉलीटीशियन की भूमिका अदा की और इस ऐतिहासिक युद्ध को अपने मुकाम तक पहुंचाया। महाभारत में कृष्ण ने एक काफी कूल पर्सनालिटी के व्यक्ति या यूं कहें कि पॉलीटिकल लीडर की भूमिका अदा की है। इस युद्ध में अर्जुन कई बार विचलित हुए लेकिन कृष्ण ने अपने समझदारी से उन्हें सही मार्गदर्शन कराया।




अर्जुन

एक ऐसा धनुर्धर जिसकी धनुष चलाने में निपुणता का कोई सामना नहीं कर सकता। हालांकि, एकलव्य ने अर्जुन को टक्कर देने का दम दिखाया तो उसे गुरूदक्षिणा में अपना अंगूठा ही देना पड़ा। द्रोणाचार्य अर्जुन के गुरू थे और उसे सबसे बड़ा धनुर्धर होने का आशीर्वाद भी दिया था लेकिन द्रोणाचार्य की तस्वीर को मात्र सामने रखकर एकलव्य ने ऐसी धनुष चलाने की कला सीखी कि अर्जुन को  भी टक्कर दे सकता था। अपने शिष्य अर्जुन को दिया आशीर्वाद गलत साबित ना हो इसिलए उन्होंने एकलव्य से उसका दायां अंगूठा ही गुरूदक्षिणा में मांग लिया। महाभारत के युद्ध में कृष्ण अर्जुन के सारथी बने हुए थे और हर पल पर अपने मार्गदर्शन से अर्जुन को विजय पताका के और नजदीक ले जा रहे थे।




दुर्योधन-

दुर्योधन को महाभारत में एक विलेन की भूमिका अदा करते दिखाया गया है। शुरू से ही दुर्योधन पांडवों से नफरत करता है और अंत तक अपनी जिद पर अड़ा भी रहता है। हालांकि, महाभारत में दुर्योधन ने एक अच्छे मित्र की भूमिका अवश्य निभाई है लेकिन शकुनी के शैतानी दिमाग के कारण दुर्योधन के परम मित्र कर्ण को भी सिर्फ अपने हित के लिए इस्तेमाल किया गया। हालांकि द्रौपदी चीर हरण के बाद से ही दुर्योधन ने अपने विलेन की भूमिका को और मजबूत कर लिया।




द्रोणाचार्य-

द्रोणाचार्य पांडवों और कौरवों के गुरू के थे जिन्होंने उन्हें शिक्षा-दीक्षा दी थी। गुरू द्रोणाचार्य ने महाभारत के युद्ध में भी एक महान योद्धा की भूमिका निभाई थी। गुरू द्रोणाचार्य ने हस्तिनापुर को हर हाल में सुरक्षित रखने का संकल्प लिया था और वे सिर्फ कौरवों का ही पक्ष लेते थे। गुरू द्रोणाचार्य को उनके शिष्य कितना सम्मान देते थे इस बात का पता इससे ही चल जाता है कि उनके एक बार कहने पर ही उनके शिष्य एकलव्य ने अपना अंगूठा काटकर उन्हें दे दिया था।



गांधारी-

सुनने में जरूर अजीब लगता है लेकिन महाभारत के मुताबिक यह सच है कि गांधारी 100 पुत्रों की मां थीं। गांधारी धृतराष्ट्र की पत्नी थीं और दुर्योधन की मां थीं। गांधारी का प्रेम आज के प्रेमी जोड़ों के लिए एक प्रेरणा के समान है। गांधारी देख सकती थीं लेकिन पति के आंखों से विकलांग होने के कारण उन्होंने खुद की आंखों पर भी हमेशा के लिए एक पट्टी बांध ली थी जो उनके अद्वितीय प्रेम को दर्शाता है। हालांकि, महाभारत के युद्ध में उन्होंने कभी अपने पुत्र दुर्योधन की विजय की कामना नहीं की क्योंकि दुर्योधन एक गलत इंसान था।




धृतराष्ट्र-

धृतराष्ट्र दुर्योधन के पिता थे जो देखने में असमर्थ थे। धृतराष्ट्र अपने भाई पांडु को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते थे। हालांकि, महाभारत में धृतराष्ट्र को काफी लाचार राजा और पिता भी दिखाया गया है। एक तरह से राज्य पर शासन दुर्योधन की ही था जो कि शकुनी के हाथों की कठपुतली मात्र बन तक रह गया था।



शकुनी-

अगर बात की जाए शकुनी मामा की तो यह कहना गलत नहीं होगा कि वे महाभारत के समय के एक चतुर पॉलीटीशियन थे। हालांकि, इसमें कोई दोराहे नहीं है कि शकुनी मामा ने एक गंदी राजनीति का परिचय दिया था। इनता ही नहीं, शकुनी को तो जुआंरियों का दादा भी कहा जाता है। शकुनी गांधारी का भाई था इसलिए ही उसे सब मामा कह कर पुकारते थे। शकुनी ने अपने भांजे दुर्योधन के दिलो दिमाग में दुश्मनी का ऐसा जहर घोल दिया था कि महाभारत जैसे ऐतिहासिक युद्ध की नौबत आ गई।





युधिष्ठिर- युधिष्ठिर महाभारत के एक ऐसे पात्र थे जिन्होंने हर मुसीबत का सामना करते हुए भी सच्चाई का साथ नहीं छोड़ा। युधिष्ठिर को धर्मराज के नाम से भी जाना जाता है। इनकी सच्चाई और ईमानदारी का आज भी लोग लोहा मानते हैं। युधिष्ठिर कभी झूठ नहीं बोलते थे। यहां तक कि दुश्मन भी उनसे अगर कोई बात सुन ले तो उसे उनकी बात का भरोसा हो जाता था। युधिष्ठिर पांडवों में सबसे बड़े थे और सबसे संयमी भी। हालांकि, शकुनी मामा जैसे विलेन ने इस महाभारत में छल से न केवल युधिष्ठिर से उनका साम्राज्य छीना बल्कि पांडवों की पत्नी द्रौपदी को भी जुएं में जीत लिया।

No comments:

Post a Comment